क्रिकेट में मैच फिक्सिंग कोई नयी बात नहीं है. पहले भी यह होता रहा है. शुरुआती दौर में जहाँ यह नैतिकता का लबादा ओढ़े हुए था. धीरे-धीरे इसकी शक्लो शुरात बदलती गयी. पकिस्तान के खिलाडियों के फिक्सिंग में फंसने की भी कहानी भी कोई नयी नहीं है. साथ ही, इसके आरोपों से मुकरने का रिश्ता भी पुराना है. अब तीन पाकिस्तानी खिलाड़ियों- सलमान बट्ट, मोहम्मद आसिफ़ और मोहम्मद आमिर के ख़िलाफ़ आरोप लगे थे कि सट्टेबाज़ी के संबंध में उन्होंने तय समय पर लॉर्ड्स टेस्ट में तीन नो बॉल फेंके. अब इस मामले की पुलिस और आईसीसी जांच कर रही है. बकौल बीबीसी के रिपोर्टर अब्दुर्रशीद शकूर पाकिस्तानी क्रिकेट में पहली बार सट्टेबाज़ी या नाजायज़ तरीक़े से पैसा बनाने की बात पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ सरफ़राज़ नवाज़ की ज़ुबानी सुनने को आई थी.उन्होंने 1979-80 में भारत का दौरा करने वाली पाकिस्तानी टीम के कप्तान आसिफ़ इक़बाल की तरफ़ उंगली उठाई थी कि भारतीय कप्तान के साथ उन्होंने जो टॉस किया था उनके अनुसार वह टॉस संदिग्ध था.इसके बाद ताज़ा मामला बहुत कुछ कहता है. लेकिन सबसे हैरत की बात पकिस्तान का रवैया है.पाकिस्तान हर बात पर डिनायल मोड पर रहता है उसकी यही सबसे बड़ी समस्या है. भारत में मुम्बई पर हमला मामले में भी उसने यही रवैया अपनाया और अब भी वह यही कर रहा है.
लंदन में पाकिस्तान के उच्चायुक्त वाजिद शम्शुल हसन ने बिना किसी जांच के तीनों क्रिकेटरों को निर्दोष करार दिया और रहमान मलिक ने साजिश का अंदेशा जताया। पर यह भी ध्यान देने की ज़रूरत है कि 1983-84 में पाकिस्तानी टीम में शामिल क़ासिम उमर भी आरोप लगे. 1995 में सलीम मलिक पर मैच फ़िक्सिंग का इल्ज़ाम लगा. एलन बोर्डर ने 1993 में पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी मुश्ताक़ मोहम्मद पर इसी तरह का इल्ज़ाम लगाया था.कहानी बस पाकिस्तानी क्रिकेट तक ही सीमित नहीं है. सटोरियों और क्रिकटरों का नापाक रिश्ता काफी पुराना रहा है.शायद वह साल २०००-०१ का वक़्त था, जब हैंसी क्रोनिए ने मैच फिक्स करने के लिए सटोरियों से रिश्वत लेने की बात क़बूल की थी.आईसीसी ने भ्रष्टाचार से निबटने के लिए एक विशेष इकाई बनाई है, लेकिन 'स्प्रेड बेटिंग' के कारण इस समस्या पर काबू कर पाना मुश्किल हो रहा है. कुल मिलकर यह कहा जा सकता है कि मैच फिक्सिंग में दामन तो कमोबेश सभी देशों के खिलाडियों का हुआ है. पर सबसे अधिक पाकिस्तान का. इस वजह से उस पर सबसे अधिक नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि वह डिनायल मोड से निकल कर डूइंग मोड में आये और अपने पाक दामन को नापाक होने से बचाए.
छात्रसंघ चुनाव की सड़ांध
चुनावी राजनीति में जीत ही सब कुछ है. हारने वालों के लिए यहाँ कोई जगह नहीं है. चाहे चुनाव लोकसभा का हो, राज्यों का हो या फिर दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र संघ का ही क्यों न हो? हर जगह जीत ही पूजी जाती है हारने वालों को सांत्वना भी कोई नहीं देता, मिलता है तो बस चमचों का साथ. यह तो बिलकुल जाहिर हो चूका है की छत्र संघ का चुनाव किस तरह अहम होता जा रहा है. लोकतान्त्रिक सुधर के लिहाज से नहीं, बल्कि देश की राजनीति में जगह बनाने के लिए. रास्ता यहीं से निकलता है. रास्ता यहीं से निकलता है, नतीजतन इसके साफ़ और स्वच्छ होने की उम्मीद लगाई जाती है. पर, ऐसा होता कभी नहीं है. आज देश की दो बड़ी पार्टियों में शीर्ष के नेताओं में शुमार होने वाले भी इन्हीं यूनिवर्सिटी से निकले हैं. चाहे अरुण जेटली हो या अजय माकन. माकन आज मंत्री हैं तो जेटली राज्यसभा में विपक्ष के नेता. जहाँ उनके बगैर सरकार कोई भी बिल पास नहीं करा सकती है. मतलब साफ़ है, छात्र संघ से निकले नेता आज देश का भविष्य तय कर रहे हैं. हालाँकि, कैसी तस्वीर वो बना रहे हैं, यह अलग मसला है. एक सवाल जो बार-बार परेशां करता है, वह यह कि जब छात्र नेता से जनता के नेता ये लोग बन जाते हैं, तो किस तरह से इनकी सोच में बदलाव आ जाता है. इनकी चुनावी रणनीति कैसे बदल जाती है. किस तरह विकास या जनता से जुड़े मुद्दों को दफ़न कर जाति, मजहब, क्षेत्र और गोत्र के नाम पर गंदी खेल खेलने लगते है. यहाँ सवाल उठ सकता है कि छात्र जीवन में तो इस तरह कि गंदी राजनीति नहीं होती, फिर अचानक से यह बदलाव कैसे आ जाता है. अगर मै कहूं कि उनके नेचर में बदलाव कभी आता ही नहीं, तो आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी? मुमकिन है, आपमें कई मेरी बातों से सहमत हो सकते हैं तो कइयों को कड़ा ऐतराज़ भी होगा. पर, आपको बता दूं यह सौ फीसदी सच है. आज नेताओं की जो पौध आ रही है, वह अपने शुरुआत से ही भ्रष्ट है. छात्र संघ चुनाव में अगर आपकी दिलचस्पी है तो ज़रा इसे करीब से देखें. दिल्ली विश्विद्यालय इसका बेहतरीन उदहारण है. यहाँ का छात्र संघ चुनाव बड़े ही व्यापक तौर पर होता है. लगभग ७० से अधिक कॉलेज और डूसू का अलग. भले ही छात्र नेता आपसे खुलेआम न पूछे कि आप किस राज्य से हैं या फिर आपकी जाति क्या है? लेकिन यह तय है कि वो आपसे ऐसे सवाल करेंगे ज़रूर. और इसका मकसद क्या होगा आप समझ सकते है. यदि आप अपनी जानकारी देते है तो अपना अजेंडा बताना आपको शुरू कर देते हैं. वो यह भी आपको बताएगा कि उसके कई सारे दोस्त आपके ही राज्य का निवासी है. कहानी लंबी है, बाकी अगले अंक में, तब तक डूसू के नतीजे भी आ जायेंगे...पांच बरस बीत गए
ख़त्म होती जा रही है संवेदनशीलता,
दूरियां क्या रिश्तों को भी
कमजोर कर देती है,
पांच बरस रहा अपनों से दूर,
खूब घूम-घूम और विघ्नों को चूम,
जब दिक्कत थी, तो दुनिया भी थी,
जब सपने थे, तो अपने भी थे,
पांच बरस कैसे बीते, सोचने पर पछताता हूँ,
पर बीती बातों को सोचने से क्या होता है,
आगे बढ़ने से नहीं होगा हासिल कुछ,
रिश्ते तो बिखर गए न,
जिनमे यकीं बाकी हैं,
वो भी दरकने लगे हैं.
बीत गए पांच बरस बिरह में,
टूट गयी आस अब मिलन की,
न दर्द रहा न उसका अहसास,
बाकी है तो बस यादों की चंद घरियाँ,
जिनमें अब भी गुज़रती है,
मेरी सबसे अच्छी शाम.
पांच बरस बीत गए,
बिना किसी को भूले,
यादों को सजोने में थोडा वक़्त लगता है,
उनमें भी अच्छी और बुरी यादें भी,
बुरी यादों का भी भाव बढ़ने लगा है,
उसे याद कर रोने वाले,
और छुप कर पीने वाले,
गले लगाने लगे हैं.
दूरियां क्या रिश्तों को भी
कमजोर कर देती है,
पांच बरस रहा अपनों से दूर,
खूब घूम-घूम और विघ्नों को चूम,
जब दिक्कत थी, तो दुनिया भी थी,
जब सपने थे, तो अपने भी थे,
पांच बरस कैसे बीते, सोचने पर पछताता हूँ,
पर बीती बातों को सोचने से क्या होता है,
आगे बढ़ने से नहीं होगा हासिल कुछ,
रिश्ते तो बिखर गए न,
जिनमे यकीं बाकी हैं,
वो भी दरकने लगे हैं.
बीत गए पांच बरस बिरह में,
टूट गयी आस अब मिलन की,
न दर्द रहा न उसका अहसास,
बाकी है तो बस यादों की चंद घरियाँ,
जिनमें अब भी गुज़रती है,
मेरी सबसे अच्छी शाम.
पांच बरस बीत गए,
बिना किसी को भूले,
यादों को सजोने में थोडा वक़्त लगता है,
उनमें भी अच्छी और बुरी यादें भी,
बुरी यादों का भी भाव बढ़ने लगा है,
उसे याद कर रोने वाले,
और छुप कर पीने वाले,
गले लगाने लगे हैं.
चलो ज़ख्म को ज़रा याद करें
कुछ दिनों से कई बातें मन में चल रही हैं. काफी उहापोह का माहौल बना हुआ है. एक साथ कई बातों के घुल मिल जाने से सर फटा जा रहा है. बात कहाँ से शुरू करूं, समझ में नहीं आ रहा है. दरअसल आजकल एक अलग तरह का जुनून स्वर है सर पर. वह आखिर है क्या मुझे भी समझ नहीं आ रहा है. पिछले कुछ दिनों से अपने अस्तित्व को लेकर एक अजीब सी उलझन में फंसा हुआ हूँ. यह उलझन कहाँ तक ले जाती है, पता नहीं. पर मुझे मालूम है या तो कुछ अच्छा होगा नहीं तो बुरा. जब तक हिम्मत है खुद से लड़ने का ज़ज्बा है तब तक कुछ बुरा होने की उम्मीद नहीं है. जिस दिन मेरे और मेरे मन के बीच यह जंग ख़त्म होगी, तब तक उम्मीद बाकी है. यह जंग कब ख़त्म होगी इसका इंतज़ार मुझे भी बड़ी बेसब्री से है. मै बस कर्ता की तरह कर्म किये जा रहा हूँ. क्यों किये जा रहा हूँ, पता नहीं. बस आजकल तो यही है, कि जीना है तो कुछ करना होगा. जीने के लिए काम के अलावा कुछ निजी वक़्त भी निकाल ले रहा हूँ. शुरू वक़्त खूब होता था, पर करना क्या है, इस पर उलझता रहता था. जो करना चाहता था वह नहीं कर पाया, तो आज वह सब करना चाहता हूँ, जो जी में आता है. इसके लिए कभी हंसी का पत्र बनना पड़ता है तो कभी, जोश में बहुत म्हणत करने का मन करता है, ताकि कोई मेरी कमजोरी पर हँसे नहीं. हाँ, यह गनीमत है कि अभी तक मैंने हार नहीं मानी है. जिस हार मान लूँगा, उस दिन मेरा वक़्त ख़त्म हो जायेगा. इसलिए जब तक ज़ज्बा है, तब तक जीत कि आस है. क्योंकि हर हार के बाद यही सोचता हूँ कि यदि मै सफल नहीं हो पाया तो, यह मेरी नहीं मेरे द्वारा चुने गए रास्ते की असफलता थी. हार मेरी नहीं मेरे तरकीबों की होती है. आजकल फिर किसी मकसद को पूरा करने मेंलगा हूँ. सफल होता हूँ या नहीं, इसका डर नहीं है. बस थोड़ा भटक जाने का खतरा है. पहले से ही दलदल में फंसा हूँ, एक और ज़ख्म और खेल ख़त्म तो नहीं, लेकिन अंजाम का पता नहीं.....
DUSU's ELECTION: MORTIFYING OR MOTIVATING
It's election time. Ravish kumar is reporting from bihar and me from university of delhi. Just kidding, but facts are very true. so, don't take it lightly. bihar is more than two months away for it's poll and university of delhi is just two weeks. Ravish kumar has started his work on it, but still i have to. IN Bihar, incumbent government chief Nitish kumar is shaking hand with whom, those have muscle and money power. like Anant singh, Anand Mohan. same alphabet, perhaps nitish thinks alphabets are going to change his fate. It's a wellkonown saying or proverb which is as follows power corrupts politician. Here nitish is not corrupt, but allegations are made on him, which is true or not i can't say, not because of my nature, but situation. ok... much things have been discussed about it. Here in university students leaders will ask you which state do you belong, the after they started to tell you many of mine friends are from there. if you have any problem just come to me. first time it's look cool and nice, but these are the things which is going on everyday. sometimes what does happen, withinn two to three hours same candidate comes to you, shakes his hand and ask your name, about your permanent living place, then start to tell his purpose, that why did he come to you. He says, he needs your help as he is the candidate of for president, vp, js and so on...But, you know it makes me fraustrate and my fraustration irritate me a lot. What i think, which could be the suggestion for them, is that they shoud not mortifying the sutdends by their routine and cumbersome behaviour, they should motivate in stead of mortify. I think it's enough for now, later we'll have a lot for discussion as campaign is getting full fledeg coverrage by local newspaper and channels. So, I'm wraping up my this little chit-chat with you, so that i could proceed with my other work.
Subscribe to:
Posts (Atom)